Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

डीएमके के 2 नेता पार्टी से निलंबित

Published

on

DMK

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने गुरुवार को एक विधायक सहित अपने दो नेताओं को निलंबित कर दिया, क्योंकि वे पार्टी की छवि खराब कर रहे थे। यह जानकारी पार्टी महासचिव के. अनबझागन ने दी।

अनबझागन ने कहा कि तिरुचेंदूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता आर. राधाकृष्णन और पार्टी नेता वी. करुप्पासामी पंडियन को अनुशासनहीनता तथा पार्टी की छवि खराब करने के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। विधायक अनीता के खिलाफ कार्रवाई इस जानकारी के आधार पर की गई कि वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता एवं उनके सहयोगियों को बरी कर दिए जाने के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) में लौटना चाहती हैं।

विधायक अनीता वर्ष 2009 में एआईएडीएमके सरकार में मंत्री रह चुकी हैं, पार्टी प्रमुख जयललिता ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वह डीएमके में शामिल हुई थीं। इसी तरह दो बार विधायक रहे पंडियन भी एआईएडीएमके से डीएमके में आए थे। उन्होंने वर्ष 2000 में पार्टी बदली थी। डीएमके ने उन्हें तिरुनेलवेली जिला सचिव नियुक्त किया था। उन्हें हाल ही में जिला सचिव पद से हटाया गया था। इसके बाद से उनकी छवि असंतुष्ट नेता की बनने लगी थी।

उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आगरा में 48 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का औसत तापमान 45 डिग्री के करीब है। यूपी के आगरा में तापमान सबसे ज्यादा 47.7 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं मथुरा में तापमान 47.5 जबकि झांसी में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जबकि राजस्थान और पंजाब में तापमान 46 डिग्री तक रहा। मध्य प्रदेश के दतिया में तापमान 47.5 डिग्री रहा, वहीं हरियाणा के नूह में पारा 47.2 तक पहुंच गया था। जबकि राजस्थान का गंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। जबकि बिहार के बक्सर में 44.9 तो चंडीगढ़ में पारा 44.2 तक पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली का हाल सबसे ज्यादा बेहाल देखने को मिला जहां कई इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जाफरपुर और पीतमपुरा में 47 डिग्री जबकि आया नगर 46 सेल्सियस तक तापमान रहा। इसके अलावा एनसीआर नोएडा का तापमान 45.9 डिग्री, गुरुग्राम का तापमान 45.1, गाजियाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो आज और कल यानी सोमवार और मंगलवार को लू का प्रभाव देखने को मिलने वाला है। गर्म हवाएं 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार चलने वाला है। गर्म हवाओं को लेकर IMD ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। वहीं बुधवार और गुरुवार को लू को लेक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Continue Reading

Trending