Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्‍मीर में हिंसा फैलाने में चीन का हाथ : महबूबा

Published

on

कश्‍मीर, हिंसा, चीन, महबूबा, जम्मू–कश्मीर

Loading

नई दिल्‍ली। कश्मीर में हिंसा फैलाने के खेल में अब चीन भी शामिल हो चुका है। शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद जम्मू–कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर में चीन के टांग अड़ाने की बात कही है।

मुफ़ती महबूबा ने गृहमंत्री को 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकवादी हमले के बाद कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बता दें कि 30 मिनट तक चली इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं और टूरिस्टों को सुरक्षित माहौल देने पर चर्चा हुई।

गृहमंत्री और महबूबा ने अमरनाथ हमले की जांच की दिशा और प्रगति पर भी बात की। मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं पर हुए हमले पूरे देश में दंगा भड़काने की साजिश का हिस्सा थे।

महबूबा ने कहा कि कश्मीर में लॉ एंड ऑर्डर की लड़ाई लड़ी जा रही है और जब तक पूरा मुल्क और राजनीतिक पार्टियां साथ नहीं देते हैं, तब तक ये जंग नहीं जीती जा सकती। मुफ्ती ने कहा कि इसमें विदेशियों का हाथ है और दुर्भाग्य से चीन भी टांग अड़ा रहा है।

जम्मू–कश्मीर की मुख्यमंत्री का साफ इशारा था कि चीन कश्मीर घाटी को अस्थिर करने में लगा है। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री का सहयोग देने के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस संकट के समय उनके शुक्रगुजार हैं। हम साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

धारा 370 के सवाल पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह कश्मीरियों की भावना से जुड़ा मुद्दा है। अभी हम लॉ एंड ऑर्डर की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई जीतने के बाद ही धारा 370 पर बात होगी।

महबूबा के इस बयान के बाद अब देखना ये है कि भारत और चीन के रिश्तों में क्‍या बदलाव आता है क्योंकि दोनों देशों के बीच पहले से ही पूर्वोत्‍तर भारत में नॉर्थ-ईस्ट फ्रंट पर डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनातनी बनी है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending