Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू–कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया

Published

on

जम्मू–कश्मीर, आतंकवादियों, पुलवामा, त्राल

Loading

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के अभियान में तीन आतंकवादी मारे गए। रक्षा सूत्रों ने बताया कि त्राल के घने जंगलों वाले इलाके सतूरा में आतंकवाद रोधी अभियान अब भी जारी है।

सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से दो स्थानीय थे, जो जाकिर मूसा समूह से जुड़े थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकवादियों में से दो स्थानीय थे, जो जाकिर मूसा ग्रुप से जुड़े थे। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना के जॉइंट ऑपरेशन में तीन आतंकवादी मार गिराए गए हैं। बताया जा रहा है कि इलाके में अभी पांच और आतंकवादी छिपे हुए हैं।

वहीं, दूसरी ओर सेना ने शनिवार को श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इसमें 15वीं कॉर्प के जनरल ऑफिसर कमांड लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधु ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला हमारी कोशिशों के लिए पीछे धकेलने वाला कदम है, लेकिन हम अपने ऑपरेशन जारी रखेंगे और आतंकवादियों को निशाना बनाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है कि स्थिति खराब होती जा रही है। स्थिति नियंत्रण में रहेगी और हम इसमें सुधार करना
जारी रखेंगे।’

नेशनल

कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद

Published

on

Loading

मुंबई। कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। माना जा रहा था कि संजय निरुपम कांग्रेस छोड़ने के बाद मुम्बई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, संजय निरुपम शुक्रवार 3 मई की तारीख को दोपहर करीब 3 बजे शिवसेना में शामिल होंगे। जानकारी मिली है कि संजय निरुपम को पार्टी में शामिल करवाने के लिए खुद शिवसेना के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहेंगे। शिवसेना में शामिल होने वक्त संजय निरुपम सैकड़ों समर्थक भी उनके साथ होंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र स्थापना दिवस के मौके पर संजय निरुपम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। इसके बाद उनके शिवसेना में लौटने की संभावना बढ़ गई थी। दो मई संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिवसेना में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद संजय निरुपम ने एक वीडियो संदेश में कहा कि नमस्कार, आखिरकार फैसला हो गया है। तीन मई को दोपहर तीन बजे शिवसेना में प्रवेश का कार्यक्रम है। मैं तमाम समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश करूंगा।

संजय निरुपम ने अपील की है कि उनके समर्थक मंत्रालय के समाने बाल साहेब भवन पर उपस्थित रहें। मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को मिलने पर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने उन्हें साथ में ही सस्पेंड कर दिया था।

कांग्रेस से इस वजह से नाराज थे संजय निरुपम

शिवसेना उद्धव गुट ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद संजय निरुपम ने अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। इसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Continue Reading

Trending