Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : आसमान में हल्के बादल, तापमान में गिरावट

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सुबह से हल्के बादल घिरे हुए हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप निकलेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद धूप निकलेगी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

गुप्ता के मुताबिक, रात के तापमान में हालांकि दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

लखनऊ का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4़8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, इलाहाबाद का 6़ 2 डिग्री, कानपुर का पांच डिग्री और गोरखपुर का 5़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, कोहरे की वजह से रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। लखनऊ और कानपुर रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली जाने वाली करीब छह रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending