Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

हरियाणा, पंजाब में कोहरा व शीतलहर जारी

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह भी कोहरा और शीत लहर की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। राज्य के मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दो राज्यों और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में सुबह में घना कोहरा रहा।

कई जगहों पर सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100-200 मीटर थी, जिससे सड़क एवं रेलवे यातायात प्रभावित रहा।

अमृतसर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना और पटियाला दोनों जगह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री, जबकि हरियाणा के हिसार व करनाल में छह डिग्री सेल्सियस रहा।

चंडीगढ़ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.5 और 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक कोहरे और शीत लहर की यही स्थिति बनी रहेगी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending