Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में अवैध निर्माणों को लेकर LDA सख्त, दो दिन में सील होंगी 100 अवैध इमारतें

Published

on

Loading

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ में होटल अग्निकांड के बाद अवैध निर्माणों को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण सख्त हो गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने 2 दिनों के भीतर शहर की 100 अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया है। इन सभी अवैध इमारतों को चिन्हित कर लिया गया है। मंगलवार से इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो सकती है।

नोटिस जारी कर सीलिंग का आदेश
एलडीए उपाध्यक्ष डाक्टर इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को प्रवर्तन जोन के विहित प्राधिकारियों और इंजीनियरों के साथ बैठक की। उपाध्यक्ष भू-उपयोग के विरूद्ध निर्मित सभी अवैध निर्माणों के जिन मामलों में नोटिस नहीं दिया गया, उन सभी को नोटिस जारी कर सीलिंग का आदेश पारित करने का आदेश किया है। जिन मामलों में आदेश पारित हो गया है उन सभी को सील करने के लिए कहा गया है।

दो दिन के अंदर 100 अवैध बिल्डिंग सील करने का निर्देश
उपाध्यक्ष ने जोनल अधिकारियों से विगत सप्ताह चिन्हित अवैध निर्माणों का विवरण भी लिया है। कितनों को नोटिस दिया गया है और कितने अवैध निर्माणों को सील किया गया। इंजीनियरों को दो दिनों के भीतर 100 अवैध बिल्डिंग को सील करने का निर्देश दिया है। इसके लिए इंजीनियरों को लक्ष्य दिया गया है।

अधिकारियो को भेजनी होगी फोटो और वीडियो
बता दे कि अब एलडीए के सभी अवर अभियंताओं को रोज उनके इलाकों में जाकर भू-उपयोग के विरूद्ध हो रहे अवैध निर्माणों की फोटो और वीडियो बनाकर स्पाट मेमो बनाकर भेजना होगा। स्पाट मेमो देने के बाद भी यदि निर्माण कार्य नहीं रोका जाता है तो एक हफ़्ते में सीलिंग की कार्यवाही की जायेगी।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending