Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आईपीएल-8 : मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन को 23 रनों से हराया

Published

on

मोहाली,मुंबई इंडियंस,पंजाब क्रिकेट संघ,आईपीएल-8,किंग्स इलेवन पंजाब,मुरली विजय,बल्लेबाज लेंडिल सिमंस

Loading

मोहाली | मुंबई इंडियंस ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीबी) स्टेडियम में रविवार को हुए आईपीएल-8 के 35वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 23 रनों से हरा दिया। किंग्स इलेवन की इस सत्र में यह लगातार चौथी हार है। किंग्स इलेवन के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना सकी।

मुरली विजय (39) के साथ पारी की शुरुआत करने आए वीरेंद्र सहवाग दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही मात्र दो रन के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। लसिथ मलिंगा ने उन्हें कीरन पोलार्ड के हाथों लपकवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (12) एक बार फिर असफल रहे और नौ गेंदों में केवल दो चौके लगा सके। उन्हें पांचवें ओवर में जगदीश सुचित ने विनय कुमार के हाथों कैच कराया। डेविड मिलर (43) और मुरली ने तीसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन टीम की रन गति को बढ़ाने में नाकाम रहे जिसका असर नीचे के बल्लेबाजों पर दिखा। मुरली के रूप में 12वें ओवर में इस जोड़ी के टूटते ही टीम पर रन रेट का दबाव बढ़ने लगा। मुरली ने 34 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

मिलर ने इस बीच जरूर कुछ संघर्ष दिखाया लेकिन वह भी अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके। मिलर ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। बढ़ते दबाव का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मिलर के पवेलियन लौटने के बाद टीम के तीन खिलाड़ी कप्तान जॉर्ज बेले (21), रिद्धिमान साहा (12) और अक्षर पटेल (0) रन आउट होकर पवेलियन लौटे। मुंबई इंडियंस की ओर से लसिथ मलिंगा ने दो सफलता हासिल की। सुचित और हरभजन सिंह को एक-एक विकेट मिला। इससे पूर्व, सलामी बल्लेबाज लेंडिल सिमंस (71) और पार्थिव पटेल (59) के बीच 111 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 172 रन बनाए।

सिमंस ने 56 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले ही ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पार्थिव ने भी उनका भरपूर साथ दिया और चार ओवरों तक मुंबई इंडियंस ने 46 रन जोड़ लिए। इसके बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने पांचवें ओवर में मिशेल जॉनसन को आक्रमण पर लगाया। पटेल ने जॉनसन का स्वागत उनके पहले ही ओवर में एक छक्का और दो चौका लगाते हुए 16 रन बटोर कर किया। आखिरकार 13वें ओवर में कर्णवीर सिंह ने पार्थिव पटेल को अपनी फिरकी में फंसाया। पटेल डीप स्वायर लेग पर मुरली विजय द्वारा लपके गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (26) ने दूसरे विकेट के लिए सिमंस के साथ 43 रन जोड़े। रोहित 18वें ओवर में जॉनसन के शिकार हुए जबकि सिमंस आखिरी ओवर में पवेलियन लौटे। किंग्स इलेवन की ओर से अनुरीत सिंह, मिशेल जॉनसन और कर्णवीर सिंह ने एक-एक सफलता हासिल की।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending