Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अदालती मामले कम करने को नीति बनेगी : पर्रिकर

Published

on

Loading

नई दिल्ली| रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को कहा कि अदालती मामलों को कम करने तथा जनता की शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से एक नीति बनाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ मानदंड को जल्द ही लागू किया जाएगा। सुशासन दिवस पर एक संदेश में उन्होंने कहा, “मुकदमों को कम करना हमारी प्राथमिकता है और संबंधित अधिकारियों को मैंने निर्देश दिया है कि वे छावनियों के भूमि प्रबंधन तथा नागरिक मामलों सहित सेवा मुद्दों से संबंधित अदालती मामलों को कम करने के लिए एक नीति का विकास करें।”

उन्होंने कहा, “लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन तरीके से भेजी जाएंगी। इस संदर्भ में मैंने संबंधित अधिकारियों को मंत्रालय में मुद्दों का समाधान एक समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया है, जिसकी निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।” वन रैंक वन पेंशन पर मंत्री ने कहा, “सशस्त्र बलों के लिए वन रैंक वन पेंशन को जल्द लागू करने के प्रति यह मंत्रालय प्रतिबद्ध है और इसके लिए उपाय किए जा रहे हैं।” वन रैंक वन पेंशन का मतलब है समान रैंक तथा समान कार्यकाल वाले सैनिक समान पेंशन पाएंगे, चाहे उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख कुछ भी हो।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending