नेशनल
5 अगस्त को अयोध्या को 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
लखनऊ। अगले महीने पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन किया जाएग। इसी दिन सीएम योगी अयोध्या को 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस मौके पर पर 326 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जबकि 161 करोड़ रुपये के अन्य कार्य लोगों को समर्पित किए जाएंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जानी हैं उनमें से 252 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत की वह परियोजना भी शामिल है, जिसमें अयोध्या से होकर आजमगढ़ और बहराइच के बीच 36.7 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की फोर-लेन का विस्तार होना है।
इस मौके पर सरकार अयोध्या में जल आपूर्ति परियोजना के तीसरे चरण को भी हरी झंडी दिखाएगी। इसकी कीमत 54 करोड़ रुपये से अधिक है और इसे शहरी विकास विभाग पूरा करेगा। इसके अलावा अयोध्या शोध संस्था के तहत 16.8 करोड़ रुपये से तुलसी स्मारक भवन के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। पर्यटन विभाग 2.7 करोड़ रुपये की लागत से राम कथा पार्क के विस्तार का काम करेगा। नया घाट के पास सरयू नदी के तट पर स्थित, राम कथा पार्क वह स्थान है जहां रामायण मेला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
वहीं जिन परियोजनाओं को लोगों को समर्पित किया जाना है उनमें राजश्री दशरथ राज्य मेडिकल डिग्री कॉलेज में 134 करोड़ रुपये की लागत से एक व्याख्यान कक्ष, एक प्रशासनिक भवन, एक पुस्तकालय, एक शैक्षणिक ब्लॉक और लड़कों / लड़कियों के छात्रावास बनाना शामिल है। इसके साथ ही अयोध्या को एक नया बस स्टेशन भी मिलेगा। परिवहन विभाग 7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित यह परियोजना तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। 7 करोड़ की लागत से 200 लोगों की क्षमता वाली एक पुलिस बैरक भी बनेगी।
#yogiadityanath #rammandir #ayodhya
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस