Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी को सुरक्षा देने वाली दमदार भाजपा सरकार की जरूरतः सीएम योगी

Published

on

Loading

डुमरियागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तथागत की भूमि सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु और डुमरियागंज विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इन दोनों ही जनसभाओं में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास की खातिर फिर से भारतीय जनता पार्टी की दमदार सरकार बनाए जाने को जरूरी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार विकास कार्य कराने में असफल रही। सपा बसपा सरकार में हर महीने दंगे होते थे, जबकि बीते पांच वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। हमारी सरकार दंगाइयों को रोकने और बिना किसी भेदभाव के कार्य करके दिखाया है।

जिसके चलते ही पांच चरणों में हुए मतदान में लोगों ने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। अब हम यूपी में दमदार सरकार बनाने के लिए आपका समर्थन चाहते हैं। ताकि राज्य में दमदारी के साथ विकास का कार्य कर सकें और दंगाइयों को रोकने के लिए बुलडोजर चला सके। अब आप छठे चरण में ऐसा छक्का लगाना चाहिए कि बुलडोजर चलने के लिए दमदार सरकार बन सके।

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में सपा और बसपा सरकार की नाकामियों का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों की सरकार में हर महीने दंगे होते थे। बसपा सरकार में 374 दंगे हुए थे, तो सपा के सरकार में 700 दंगे हुए। हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। हमने साफ नियत से कार्य किया है। विकास कार्य हो रहे  हैं।

अब यूपी में स्कूल बन रहे हैं। कालेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बन रहा है। लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। फ्री इलाज हो रहा है। फ्री टेस्ट हो रहा है। फ्री वैक्सीन लग रही है। बिना किसी भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि सपा सरकार में लोगों को दिया जाने वाला राशन और विकास योजनाओं का पैसा पेशेवर अपराधी और माफिया खा जाते थे। और सपा सरकार में लोगों को बिजली भी नहीं मिलती थी।

सपा सरकार की इन नाकामियों को गिनाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार के शासन में इस क्षेत्र में दो यादवों की हत्या हुई थी, तब सपा सरकार के मंत्री हत्यारों से मिलने उनके घर गए थे। जिन यादवों की हत्या हुई थी, उनके परिजनों से मिलने नहीं गये थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के लोग हत्यारों को मुआवजा देने जाते थे, जब की हम दंगाइयों को रोकने और बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं का लाभ लोगों को देते हैं। यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकार चाहिए जो दमदारी के साथ विकास कार्य कर सके, दंगाइयों को रोकने सके, पेशेवर माफिया और अपराधियों को बुलडोजर से सही रास्ता दिखा सके और बिना भेदभाव के सभी को सुरक्षा प्रदान कर सके।

डुमरियागंज की जनसभा में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा बसपा नहीं चाहते कि यूपी का विकास हो। यह दल सिर्फ अपना ही विकास करना चाहते है। सपा बसपा बता नहीं सकते कि उन्होंने ने राज्य का क्या विकास किया। सपा का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाना था, हमारा विकास अयोध्या, काशी मथुरा में दिखता है। सपा का विकास सिर्फ कब्रिस्तान में दिखता है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हमने जो कहा बीते पांच वर्षों में यह सारे कार्य भाजपा ने कर के दिखाया है, इसलिए फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की दमदार सरकार बनाने के लिए सिद्धार्थनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद हर उज्जवला योजना के लाभार्थी को होली और दिवाली पर एक- एक फ्री सिलेंडर, 60 साल के ऊपर की महिलाओं को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सुविधा देंगे। बेटी के विवाह के लिए दी जाने वाली 51 हजार की कन्यादान राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये देंगे। हर परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी या रोजगार से जोड़ेंगे।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending