Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

दिव्यांग के पास सहायक उपकरण होते हैं तो वे सामान्य दिनचर्या की तरफ बढ़ते हैंः सीएम योगी

Published

on

CM Yogi in disabled pragramme

Loading

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसी दिव्यांग के पास सहायक उपकरण होते हैं तो वह खुद को पूर्ण मानते हुए सामान्य दिनचर्या की तरह जीवन को बढ़ा सकते हैं। यहां मंच के नीचे मैंने दिव्यांगजनों से संवाद किया और उन्हें कृत्रिम अंग व ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरण वितरित किए।

विगत 3 वर्ष से अटल जी की स्मृतियों के जरिए आरोग्यता व संपूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अटल स्वास्थ्य मेले का आगाज किया गया। पहले मेले 7500 से अधिक, दूसरे में 10500 से अधिक और इस बार दो दिन में हजारों लोगों ने भी इस मेले में लाभ लिया। केंद्र-शासन की योजनाओं से जुड़कर वंचित लोग भी लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित अटल स्वास्थ्य मेला-3 ‘सेवा ही सरकार’ में सम्मिलित हुए। दो दिवसीय मेले के समापन पर मुख्यमंत्री दिव्यांग बच्चों से मिले। उन्हें कंबल, ट्राई साइकिल, व्हील चेयर समेत जरूरतमंद उपकरण वितरित किए।

सीएम ने कहा कि पूरा देश लखनऊ के गौरव अटल जी की पावन जयंती पर उनसे जुड़ी स्मृतियों का स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। आज देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। पीएम के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव में भारत लोकतंत्र व विकास के मॉडल के रूप में बढ़ रहा है।

आगामी दिनों में लखनऊ में होने हैं कई बड़े आयोजन

सीएम ने बताया कि आगामी दिनों में लखनऊ में बड़े आयोजन होने हैं। प्रदेश व लखनऊवासियों को इससे जुड़ने की मानसिकता तैयार करनी होगी। सबसे पहला कार्यक्रम फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है। दस हजार से अधिक उद्यमियों व निवेशकों के स्वागत के लिए हमें तैयार होना होगा। इसके जरिए लाखों करोड़ों रुपये का निवेश आएगा और लाखों नौकरियों का अवसर मिलेगा। जी-20 से जुड़े कुछ आयोजन भी लखनऊ में होने हैं। इससे जुड़ना हर लखनऊवासियों के लिए गौरव की बात है।

लखनऊ से अटल जी की स्मृतियां जुड़ी हैं। उन्होंने सांसद के रूप में 5 बार लखनऊ का प्रतिनिधित्व किया था। वे जनप्रतिनिधि लखनऊ के थे, लेकिन नेतृत्व पूरे देश का करते थे। यह लखनऊ के लिए यह गौरव की बात है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरे देश को सुरक्षा का बेहतर माहौल देकर अटल जी की विरासत को बढ़ा रहे हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने अनेक मानक गढ़े हैं

सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में डबल इंजन की सरकार ने अनेक मानक गढ़े हैं। वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। गांव-गांव में जहां चिकित्सकों की उपस्थिति नहीं हो पाती है, वहां कंसल्टेशन व टेलीमेडिसिन की सुविधा उपलब्ध करा सकें, इस पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा का कवर दिला रहे हैं। अभी बहुत मानक बढ़ाने हैं। जिनके आयुष्मान कार्ड बने हैं, वे गोल्डन कार्ड जरूर बनवा लें। ऐसे स्वास्थ्य मेलों में केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ मिलता है। यह गरीबों, किसानों, नौजवानों आदि का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में बड़ी भूमिका का निर्वहन करते हैं।

सीएम ने लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन करने पर संयोजक को बधाई दी। सीएम ने कहा कि कल आना था, लेकिन जरूरी काम से बाहर जाना पड़ा। फोन कर यहां की जानकारी ली तो पता चला कि हजारों लोगों ने यहां स्वास्थ्य मेले का लाभ लिया। विस्तृत रूप से योजनाओं का लाभ देने का कार्य हुआ। इसकी झलक आज मुझे भी देखने को मिली।

सीएम ने दी नव वर्ष 2023 की शुभकामना

सीएम ने सभी को नव वर्ष 2023 की शुभकामना दी। बोले कि यह वर्ष शुभ व मंगलकारी होगा। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के पीएम मोदी के अभियान के हिस्से बनकर फिर से यूपी को देश की बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बढ़ाने का कार्य करेंगे। लखनऊ रक्षा मंत्री जी की कर्मभूमि है। उनके नेतृत्व में लखनऊ व प्रदेश विकास की जिस नई ऊंचाइयों को प्राप्त हो रहा है, वह निरंतर बढ़ता रहेगा।

मेले के संयोजक नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक आशुतोष टंडन ‘गोपाल’, योगेश शुक्ल, नीरज वोरा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

CM Yogi, CM Yogi latest news, CM Yogi news,

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending