Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर युवक के माथे में घोंपी चाबी

Published

on

Loading

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रपुर ने पुलिस ने बर्बरता की सारी सीमाएं पार करते हुए एक युवक के माथे में बाइक की चाबी घुसा दी। युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। नियमानुसार पुलिस को बाइक का चालान करना चाहिए था लेकिन पुलिस ने हद पार करते हुए युवक के साथ ऐसी बर्बर घटना को अंजाम दे डाला। फिलहाल मामला सामने आने का बाद दारोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला रम्पुरा इलाके का है। यहां रहने वाला युवक दीपक सोमवार रात लगभग आठ बजे अपने पड़ोसी प्रेम प्रकाश के साथ बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। रास्ते में इंदिरा चौक पर तैनात चीता पुलिस यूनिट के दो सिपाहियों ने प्रेम प्रकाश के हेल्मेट न लगाने पर उसकी बाइक रुकवाई। युवक से बाइक के कागज मांगे।

हेल्मेट के लिए टोकने पर युवक ने हेलमेट न पहनने के कारण बताया। इसके बाद युवक और सिपाहियों के बीच तकरार होने लगी। गुस्साए सिपाहियों ने बाइक की चाबी निकाल ली। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो सिपाहियों ने गुस्से में आकर दीपक के माथे पर जोर से चाबी मारी, जो उसके माथे पर धंस गई। दर्द से कराहता युवक चिल्लाते हुए रंपुरा पहुंचा तो माथे पर चाबी घुपी देख लोगों का पारा चढ़ गया। अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए। सैकड़ों लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने जैसे ही लाठी फटकारी तो लोग आपा खो बैठे। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कोतवाली के सामने डटे रहे।

सूचना पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को मामले में मुकदमा दर्ज कराने और सीपीयू कर्मी पर कार्रवाई और सीपीयू की मनमानी के खिलाफ एसएसपी से मिलने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और घर को चले गए।

#uttarakhand #uttarakhandnews #uttarakhandpolice

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending