Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

8 साल से महिला को नहीं हो रहा था बच्चा तो प्राइवेट पार्ट में छोड़ दिए जोंक और फिर…

Published

on

महिला

Loading

नई दिल्ली। अगर किसी मां से पूछा जाए कि दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास क्या है तो उसका जवाब होगा मां बनना। लेकिन कई दफा ऐसा होता है कि शारीरिक अक्षमताओं की वजह से बहुत सी महिलाएं मां नहीं बन पाती है।

महिला

ऐसी महिलाएं पहले के समय में मां नहीं बन पाती थी लेकिन अब साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि टेक्नॉलजी से गर्भ धारण किया जा सकता है।

महिला

लेकिन लंदन की महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि डॉक्टर ने उसे साफ मना कर दिया कि वह किसी भी तरह से मां नहीं बन सकती हैं। इस महिला का नीना इवान है।

नीना इवान को डॉक्टर ने बताया कि उनके गर्भाशय में कैंसर के फिबरॉइड मौजूद हैं। इसलिए वो अब कभी मां नहीं बन पाएगी। साथ ही डॉक्टर ने उससे कहा कि उसे गर्भाशय निकलवा लेना चाहिए ताकि कैंसर पेट में न फैले।

लेकिन नीना ने हिम्मत नहीं हारी वह मां बनना चाहती थी। इस दौरान नीना को किसी ने जोंक थेरेपी के बारे में बताया। नीना ने बच्चे पैदा करने के लिए 500 जोंक का सहारा लिया। और अपने प्राइवेट पार्ट में अंदर जाने दिया। आश्चर्यजनक रूप से 8 महीने बाद नीना इवान गर्भवती हो गई।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending