Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

शेर के सामने डांस करने लगी महिला, फिर जो हुआ…..

Published

on

Loading

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर के लिए एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए शेर के सामने पहुंच गई।

महिला यहीं नहीं रुकी उसने शेर के सामने डांस भी किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किस तरह शेर के सामने बिना डरे खड़ी है और अचानक डांस करने लगती है। हालांकि, इस दौरान शेर शांत दिखाई देता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शनिवार की है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। सेफ्टी बैरियर तोड़ने के खिलाफ उनकी जीरो टॉरलेंस पॉलिसी है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा शेर अफ्रीकी प्रजाति का है। वहीं घटना में महिला या शेर की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर लड़की की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने महिला को लताड़ लगाते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि उसे सीधे जेल ले जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि शेर भी जानता था कि महिला अजीब हरकत कर रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending