Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

आखिर क्या होता है फेस मिस्ट? जानिए फायदे और बनाने का तरीका

Published

on

Loading

आपने कई बार सुना होगा कि स्किन केयर रूटीन में फेस मिस्ट को भी जरूर शामिल करना चाहिए लेकिन कई लोगों को पता नहीं होता कि फेस मिस्ट क्या होता है और यह किस काम आता है? ऐसे में वे फेस मिस्ट का इस्तेमाल भी नहीं कर पाते। फेस मिस्ट के फायदे जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि फेस मिस्ट क्या होता है?

10 DIY Face Mists to Refresh Your Skin

फेस मिस्ट क्या होता है?

Let your face glow with face mist | face mist | rose water | beauty benefits of face mist | facial mist | face mist benefits

फेस मिस्ट एक तरह का स्प्रे होता है। ये हर्ब्स और अलग-अलग तरह की नेचुरल चीजों से बना होता है. स्किन को हाईड्रेट करने के लिए फेस मिस्ट का चेहरे पर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपनी स्किन के हिसाब से एलोवेरा जेल, ग्रीन टी या रोज वॉटर से बने फेस मिस्ट खरीद सकते हैं। मार्केट की बजाय आप घर पर भी फेस मिस्ट बना सकते हैं।

फेस मिस्ट के फायदे

DIY Homemade Hydrating Face Mist - A Simple How To from Circcell

फेस मिस्ट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिसे फेस पर स्प्रे करने से स्किन पर ग्लो आता है और साथ ही ये झुर्रियों और फाइन लाइन्स को खत्म हो जाती है। इसके अलावा इससे चेहरे पर मौजूद ब्लैक स्पॉट्स कम होने के साथ ओपन पोर्स की प्रॉब्लम भी कम हो जाती है। इतना ही नहीं, मेकअप से पहले चेहरे पर फेस मिस्ट स्प्रे करने से मेकअप काफी लम्बे टाइम तक स्टे करता है।

फेस मिस्ट कैसे बनाएं

How-to Refresh and Hydrate Your Skin with Homemade Infused Face Mists - Tasty Yummies

सबसे पहले आप 3-4 चम्मच कच्चे चावल लें और उन्हें अच्छे से धो लें। आपको चावल ठंडे पानी से ही धोने हैं। जब ये अच्छे से धुल जाए, तो इसमें जितना चावल लिया था उससे थोड़ा सा ज्यादा पानी मिलाएं। यानी अगर आधा कटोरी चावल लिया था तो 3/4 कटोरी ही ठंडा पानी डालें। आइस वाटर भी ले सकते हैं। अब नीबू को पतले-पतले गोल स्लाइस में काट लें। नीबू को भीगे हुए चावल के पानी में रखें। अब इसे 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इन्हें अच्छे से निचोड़ लें और चावल को भी हाथों से ही थोड़ा सा क्रश कर लें। अब इस पानी को छान लें।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending