Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

कल है करवा चौथ व्रत, जानें व्रत व पूजन का शुभ मुहूर्त

Published

on

करवा चौथ व्रत

Loading

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का खास महत्व है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से प्रारंभ हो रही है, जो 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगी। तदनुसार इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें

इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त 

नवरात्रि के नौवें दिन ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, प्रसाद में चढ़ाएं हलवा पूरी

इस व्रत में भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की जाती है। रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। चंद्रमा को सुख, शांति व आयु कारक माना गया है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखद होता है। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं।

रखा जाता है निर्जला व्रत

मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। इस दिन कहीं-कहीं सुबह-सुबह सरगी खाने का भी विधान है। इसके बाद दोपहर को पूजा की जाती है और रात को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

करवा चौथ व्रत पूजन मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त- 4:41 AM से 5:31 PM

अभिजित मुहूर्त- 11:44 AM से 12:30 PM

विजय मुहूर्त- 2:03 PM से 2:49 PM

गोधूलि मुहूर्त- 5:42 PM से 6:06 PM

अमृत काल- 4:08 PM से 5:50 PM

करवा चौथ पूजा विधि-

सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

स्नान करने के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं।

देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें।

निर्जला व्रत का संकल्प लें।

इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।

सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।

माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।

करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।

चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।

इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending