Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ये हैं वो दो जांबाज अफसर, जिन्हें सौंपी गई है पूरी अयोध्या की सुरक्षा की जिम्मेदारी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली24-25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होने का दावा कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में अगले दो दिन तक 70 हजार सुरक्षा कर्मियों पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने की पूरी तरह से जिम्मेदारी होगी।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन कार्यक्रमों की सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी के दो जांबाज अफसरों को दी है। इन्हीं के निर्देश पर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है साथ ही पूरे अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी गई है।

एडीजे आशुतोष पांडे

यूपी के ये दो सुपरकॉप एडीजी टेक्निकल आशुतोष पांडे और डीआईजी रेंज झांसी सुभाष सिंह बघेल हैं। दोनों को वीएचपी और शिवसेना के कार्यक्रम पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों पुलिस अधिकारी इस समय वहां आयोजित कार्यक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

सुभाष सिंह बघेल

एडीजी आशुतोष पांडे को राम जन्मभूमि के ब्लू और येलो जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष 24 तारीख को होने वाले शिवसेना के कार्यक्रम पर नजर रखेंगे। वहीं राम जन्मभूमि परिषद के रेड जोन और वीएचपी के सभी कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए डीआईजी सुभाष सिंह बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी अयोध्या में कार्यक्रम खत्म होने तक कैंप करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending