Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लोकसभा चुनाव 2019: महागठबंधन पर इस नेता ने दिया बड़ा बयान, कहा-जेल से बंटेंगे टिकट!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में अभी कुछ समय बचा है लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से बयानबाजी का दौर शुरू हो चला है।

इसी कड़ी में बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने शनिवार को महागठबंधन नेताओं पर जमकर निशाना साधा। जेडी(यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना तीखे हमले किए। नीरज कुमार ने कहा कि बिना उनकी मर्जी के किसी को टिकट नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं। उनकी तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।

जद (यू) नेता नीरज कुमार ने शनिवार को कहा, “महागठबंधन के नेता भले ही लाख सफाई दे दें या दावा कर लें, लेकिन हकीकत है कि होटवार जेल का ‘अपॉइंटमेंट’ मिलने के बाद ही सीट बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला होगा। वैसे भी अध्यक्ष होटवार जेल में हैं और उनकी विरासत संभालने वाले दिल्ली कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। यही तो इनकी राजनीति है।”

उल्लेखनीय है कि लालू की विरासत संभाल रहे उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रेलवे होटल निविदा घोटाला मामले में आरोपित किए जाने के बाद दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत पेश होने जाते रहते हैं।

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending