अन्तर्राष्ट्रीय
आईसीसी महिला विश्व कप 2020 के सेमीफाइनल में पहुंची ये टीमें
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे आईसीसी महिला विश्व कप 2020 में सेमीफाइनल में पहुँचने वाली चारों टीमों का नाम तय हो चुका है। सोमवार को खेले गए मेलबॉर्न में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 4 रनों से मात दी और सेमिफिनल में पहुँचने वाली चौथी टीम बनी।
आईसीसी महिला विश्व कप 2020 में ऑस्ट्रेलिया से पहले इंडिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुँच चुकी है।सेमीफाइनल के दोनों मुकाबले 5 मार्च को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जायंगे और फाइनल 8 मार्च को मेलबॉर्न में खेला जायेगा।
फिलहाल अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि पहला और दूसरा सेमीफाइनल किन टीमों के बीच खेला जायेगा। ग्रुप ए में भारत टॉप पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर रहा। ग्रुप बी में इंग्लैंड चार मैच में छह अंक के साथ टॉप पर है, लेकिन दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका का एक मुकाबला अभी शेष है और उसके भी छह अंक हैं।
अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका अपना बचा हुआ मुकाबला जीत जाती है तो भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल में होगा और अगर हार जाती है तो भारत का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम के बीच होगा।
ग्रुप ए अंकतालिका
टीम | मैच | जीते | हारे | अंक |
भारत | 4 | 4 | 0 | 8 |
ऑस्ट्रेलिया | 4 | 3 | 1 | 6 |
न्यूजीलैंड | 4 | 2 | 2 | 4 |
श्रीलंका | 4 | 1 | 3 | 2 |
बांग्लादेश | 4 | 0 | 4 | 0 |
ग्रुप बी अंकतालिका
टीम | मैच | जीते | हारे | अंक |
इंग्लैंड | 4 | 3 | 1 | 6 |
दक्षिण अफ्रीका | 3 | 3 | 0 | 6 |
वेस्टइंडीज | 3 | 1 | 2 | 2 |
पाकिस्तान | 3 | 1 | 2 | 2 |
थाइलैंड | 3 | 0 | 3 | 0 |
दक्षिण अफ्रीका को अभी एक मुकाबला खेलना है और उसके भी छह अंक हैं। अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम अपना बचा हुआ मुकाबला जीत जाती है तो भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल होगा और अगर हार जाती है तो भारत का सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी में टॉप पर रहने वाली टीम के बीच होगा।
अन्तर्राष्ट्रीय
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।
इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।
उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।
डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
-
ऑटोमोबाइल12 hours ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत
-
नेशनल2 days ago
BJP में शामिल हुए मनीष कश्यप, कहा- बिहार को मजबूत करूंगा
-
नेशनल2 days ago
गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में काल भैरव मंदिर में की पूजा-अर्चना, बीजेपी की जीत का मांगा आशीर्वाद
-
नेशनल2 days ago
अखिलेश यादव ने कन्नौज से दाखिल किया नामांकन, सुब्रत पाठक से होगी टक्कर
-
नेशनल2 days ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल17 hours ago
असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को बताया शहीद, बोले- उन्हें जहर देकर मारा गया
-
नेशनल17 hours ago
लोकसभा चुनाव : दूसरे चरण की 88 सीटों पर वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने की रिकार्ड मतदान की अपील