Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पठानकोट में तीन घंटे की शांति के बाद फिर गोलीबारी की आवाजें

Published

on

पठानकोट, तीन घंटे की शांति, फिर गोलीबारी की आवाजें, भारतीय वायुसेना के अड्डे पर गोलीबारी और विस्फोट

Loading

पठानकोट (पंजाब)| भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के यहां स्थित अड्डे पर गोलीबारी और विस्फोट की आवाजें फिर से सुनी गई हैं। यहां करीब तीन घंटे तक गोलीबारी बंद रही थी। हालांकि तलाशी अभियान अब भी जारी है। शनिवार तड़के लगभग तीन बजे चीर से छह सशस्त्र आतंकवादियों ने वायुसेना के अड्डे पर धावा बोल दिया। ये आतंकवादी भारतीय सेना की पोशाक में थे। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी सुबह लगभग आठ बजे तक चलती रही, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। पूर्वाह्न् 11.30 बजे के आसपास गोलियों की आवाजें फिर से सुनी गईं। दो और विस्फोटों की आवाजें भी सुनी गईं, जो हथगोलों के फटने जैसा था। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है कि गोलीबारी की ये घटनाएं किस तरह की थीं, लेकिन सैन्य अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है।

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending