Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा, आरएसएस ने भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा : केजरीवाल

Published

on

Loading

भाजपा, आरएसएस ने भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा : केजरीवाल

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) को देश में कदम रखने की इजाजत देकर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है। केजरीवाल ने एक ट्वीट में हिंदी में लिखा, “भाजपा/आरएसएस भले भारत माता की जय बोलते रहते हैं, लेकिन उन्होंने आईएसआई को भारत में आमंत्रित कर भारत माता की पीठ में छुरा घोंपा है।”

केंद्र की भाजपा सरकार ने आईएसआई अधिकारियों की मौजूदगी वाली पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) को भारत आकर पठानकोट आतंकवादी हमले की जांच करने की इजाजत दी थी। यह टीम पिछले माह भारत आई थी। उल्लेखनीय है कि पंजाब के पठानकोट स्थित भारतीय वायुसेना के हवाईअड्डे पर जनवरी में आतंकवादी हमला हुआ था।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेआईटी जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि पठानकोट आतंकवादी हमले को भारत ने ही अंजाम दिया और उसने ऐसा ‘पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार’ करने के लिए किया। केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली है, जब किसी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने अपने देश का अपमान किया है।” केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पाकिस्तान की जेआईटी को भारत में दाखिल होने देने के विरोध में प्रदर्शन करती आ रही है।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending