मुख्य समाचार
Summer Foods For Weight Loss: गर्मियों में खांएं ये फूड्स, घटाएं अपना वजन
गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी से लोगों का हाल अभी से बेहाल है। इतनी गर्मी में घर से बाहर निकलने की भी इच्छा नहीं होती है। ऐसे में जो लोग वर्कआउट के लिए जिम जाते हैं, वे भी कई बार बाहर जाने से बचते हैं। कई बार वर्कआउट रूटीन मिस होने से वजन बढ़ने की संभावना रहती है। परेशान होने की जरूरत नहीं है, गर्मी के मौसम में आप घर पर भी रहकर अपने बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। इस मौसम में कई ऐसे हेल्दी फूड्स मिलते हैं, जो वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 फूड्स के बारे में जिनके सेवन से आपका वजन बढ़ेगा नहीं, बल्कि कम होगा।
तरबूज खाएं, वजन घटाएं:
गर्मी में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है तरबूज, जिसमें पानी की भरपूर मात्रा होती है। यह फल पाचन की प्रक्रिया के दौरान अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। बतौरा स्नैक्स इसे काटकर, फ्रूट सलाद, जूस के रूप में खाने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ ही डिहाइड्रेशन भी नहीं होगा, वजन भी कम होगा. खासकर, इसे शाम में खाने से शुगर क्रेविंग में मदद मिल सकती है, जिससे वेट लॉस भी हो सकता है।
नाशपाती से घटाएं वजन:
नाशपाती भी गर्मी में आप खा सकते हैं। इस फल में अच्छी मात्रा में पेक्टिन होता है, जो वजन घटाने को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। रसदार फल में सेब की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक पोटैशियम होता है और ऊर्जा को बढ़ाता है।
खरबूजा खाने से होता है वजन कम:
एक शोध से पता चला है कि रसदार फल खरबूजा सबसे अधिक पेट भरने वाले फलों में से एक होता है। इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती है। आधा कप खरबूजा खाने से लगभग दो घंटे तक भूख महसूस नहीं होती है। विटामिन ए से भरपूर यह फल धमनियों में प्लाक के निर्माण को रोकने के लिए जाना जाता है।
बेरीज से हो तेजी से वनज कम:
बेरीज में कई फल आते हैं, जिन्हें खाकर भी आप वजन कम कर सकते हैं। यह पेट की सेहत को दुरुस्त रखते हैं। खासकर, ब्लैकबेरीज, ब्लूबेरीज पेट के लिए हेल्दी होते हैं। घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर ये दोनों बेरीज बाउल के कार्यों को रेगुलेट करते हैं और इस प्रकार वजन घटाने में सहायता करते हैं। इन फलों को आप नाश्ते में खाएं। आप इसे ओटमील के साथ भी मिलाकर खाने का मजा भी ले सकते हैं।
नेशनल
दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी
नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।
स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।
नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी