मनोरंजन
रुबीना दिलैक बनी बिग बॉस 14 की विनर, फाइनल में राहुल वैद्य को हराया

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बिग बॉस सीजन 14 का खिताब जीत लिया है। 140 दिनों तक चले इस सीजन में उन्होंने राहुल वैद्य अली गोनी और निकी तंबोली को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले फाइनल में पहुंची राखी सावंत ने 14 लाख रूपए लेकर बिग बॉस का घर छोड़ दिया था।
वहीं अली गोनी को सबसे कम वोट मिले, इसलिए वे शो से बाहर हो गए। आखिरी एलीमिनेशन में निक्की तंबोली बाहर हुईं। जीत के बाद सोशल मीडिया पर रुबीना को बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। लोग अपनी चहेती स्टार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रुबीना ही एकमात्र कंटेस्टेंट रही हैं जो लगातार शो में सबसे मजबूत बनकर लड़ीं।
शो जीतने के बाद रुबिना ने कहा कि वो यहां तक पहुंचना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, ”मैं यहां तक पहुंचना चाहती थी। ये मेरा सपना था और अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा। लेकिन कहते हैं ना कि सब किस्मत का खेल है। हो सकता है कि मेरी किस्मत में ये लिखा हो। मेरा ये सफर बहुत शानदार रहा है। मैं खुद को यहां खोज पाई।”
मनोरंजन
मशहूर सिंगर का हुआ निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर का बुधवार को निधन हो गया। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह 60 साल के थे। सिंकदर काफी से बीमार चल रहे थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था। आज उनका देहांत हो गया। सिकंदर की मौत से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
पिछले महीने किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए। इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था।
सरदूल सिकंदर ने कई पंजाबी हिट गाने गाए हैं। उनकी पहली एलबम 1980 के दशक में आई थी। इस एलबम का नाम ‘रोडवेज दी लारी’ था। इसके बाद उन्होंने कई अलबम निकाली और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1991 में आई उनकी एलबम ‘हुस्ना दे मल्को’ ने दुनियाभर में धूम मचाई।
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
-
आध्यात्म1 day ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब बड़े पैमाने पर होगी इस्तेमाल, WHO ने दी मंजूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
खेल-कूद2 weeks ago
पीएम मोदी से हैलीकॉप्टर से देखा टीम इंडिया का मैच, शेयर की फोटो