नेशनल
कोरोना अपडेटः दैनिक मामलों में मामूली गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए इतने केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के रोजाना के मामले में बीते दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए केस सामने आए।
इसी के साथ भारत में अब तक कुल पॉजिटिव लोगों की संख्या 1,10,05,850 हो गई है। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ छह लाख से ज्यादा हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन 83 लोगों की संक्रमण की वजह से जान चली गई। इसके बाद देश में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,695 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।
नेशनल
चुनाव आयोग का ऐलान, पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में होगी वोटिंग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 4 राज्यों और एक केंद्र शासित राज्य के चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। इस बार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होंगे।
पिछले चुनाव में बंगाल में 7 चरणों में मतदान हुए थे। चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 8 चरणों में वोटिंग कराने का फैसला लिया गया है।
आयोग के अनुसार पहले चरण का मतदान 30 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च को होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा।
तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा। चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा।
छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 विधानसभा सीटों पर और अंतिम व आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
इस देश में हर महीने मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
-
आध्यात्म1 day ago
ये हैं भारत के अजीबोगरीब मंदिर, सभी एक से बढ़कर एक
-
लाइफ स्टाइल1 week ago
अगर आपको हमेशा जवान रहना है तो खाएं ये 8 सुपर फ़ूड
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 weeks ago
ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन अब बड़े पैमाने पर होगी इस्तेमाल, WHO ने दी मंजूरी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
इस देश पर दिखने लगा वैक्सीन की 2 डोज का असर, 94% मामले घटे
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 week ago
श्रीलंका ने भारत को खुश करने के लिए संसद में इमरान का भाषण किया रद्द
-
ऑफ़बीट2 weeks ago
वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा सके इस जलकुंड का रहस्य, ताली बजाते ही उबलने लगता है पानी
-
खेल-कूद2 weeks ago
पीएम मोदी से हैलीकॉप्टर से देखा टीम इंडिया का मैच, शेयर की फोटो