Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या की कोशिश, बिग बॉस 7 का रह चुकी हैं हिस्सा

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस चैत्रा कोटूर ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैत्रा ने अपने कोलार स्थित घर पर फिनायल पी ली जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर्स के मुताबिक चैत्रा की हालत अब ठीक है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ससुराल पक्ष की वजह से यह कदम उठाया है। बता दें कि हाल ही उन्होंने बिजनसमैन नागार्जुन से संग सात फेरे लिए थे।

उनकी शादी की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अफसर ने बताया कि चैत्रा नागार्जुन के साथ कई साल से रिलेशनशिप में थीं। लेकिन नागार्जुन के घरवाले इस शादी को मामने के लिए राजी नहीं हैं और उन्होंने चैत्रा को घर में नहीं आने दिया।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending