Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका, दीपिका हॉलीवुड में अच्छा कर रहीं : अनुष्का शर्मा

Published

on

अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण

Loading

अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण

priyanka chopra anushka sharma deepika padukone

मुंबई| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण विदेशों में कमाल का काम कर रही हैं। वह हालांकि अभी हॉलीवुड फिल्म पर काम नहीं कर रही हैं। प्रियंका और दीपिका दोनों की झोली में इस वक्त हॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं।

क्या आपकी भी कुछ ऐसी ही योजना है? इसके जवाब में अनुष्का ने बताया, “मैं एक अभिनेत्री के रूप में जो भी काम कर रही हूं, उससे फर्क नहीं पड़ता कि वो काम कहां से मिल रहा है। बस यह मजेदार होना चाहिए। मैं एक आम भारतीय लड़की की भूमिका नहीं निभाना चाहती।”

उन्होंने कहा, “प्रियंका एवं दीपिका जो कर रही हैं, वो कमाल का है।” अनुष्का ने कहा, “वे कुछ हद तक हमारे देश का प्रतिनिधि कर रही हैं और अन्य लोगों के लिए अवसर तैयार कर रही हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन मैं हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही हूं।” अनुष्का आगे सलमान खान के साथ ‘सुल्तान’ में नजर आएंगी, जो आठ जुलाई को रिलीज होनी है।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending