Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आसाराम के भक्त नेताओं की बोलती आज बंद क्यों … ?

Published

on

Loading

दुष्कर्म मामले में आसाराम सहित तीन अारोपियों को आज दोषी करार दिया गया है। लेकिन क्या आप को पता है कि अपने अच्छे दौर में बाबा के ऐसे कई चाहने वाले नेता भी रहे हैं , जिन्होंने आसाराम बापू के ऊपर आरोप लगाए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की।लेकिन आज आसाराम के दोषी करार दिए जाने पर सबकी बोलती बंद है।

आसाराम के 2,300 करोड़ रुपए का साम्राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में बना है। उनके चाहने वाले सिर्फ उनके भक्त ही नहीं बल्कि बड़े -बड़े नेता भी रह चुके हैं।

अपनी गिरफ़्तारी से पहले वर्ष 2013 में आसाराम ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी उनके ख़िलाफ़ साज़िश रच रहे’ हैं। इस पर उनका साथ देते हुए उमा भारती ने भी ट्विट पर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह दी थी।

 

आसाराम

सिर्फ ट्विटर पर ही नहीं कई नेताओं ने आसाराम की तारीफ के पुल अहमदाबाद से प्रकाशित होने वाली उनकी पत्रिका ऋषि प्रसाद में बांधे हैं, इस पत्रिका का प्रकाशन आसाराम की संस्था द्वारा किया जाता है। पत्रिका के मुख्य पन्ने में राजनाथ सिंह , अरूण जेटली और अशोक सिंघल की तस्वीर के साथ ही लेख प्रकाशित किए गए, जिसमें राजनाथ सिंह व अरूण जेटली को आसाराम को कर्मयोगी भी बताया  है।

विश्व हिन्दू परिषद के अशोक सिंघल ने पत्रिका में यह लिखा है कि बापू को गलत तरीके से फंसाया जाकर उन्हें प्रताड़ना दी जा रही है। बावजूद इसके उनके या अन्य संतो के प्रति श्रद्धा विश्वास में लोग दूर नहीं हुए हैं।

 वहीं राजनाथ सिंह ने ऋषि प्रसाद पत्रिका में यह लिखा है कि आसाराम बापू महान संत है और उन्ही की प्रेरणा से मातृ-पितृ दिवस का आयोजन देश भर में शुरू हुआ है। 14 फरवरी को वेलेन्टाइन डे रहता है, लेकिन कुछ वर्ष पहले आसाराम ने इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के आयोजन में शुरू किया।

 

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी पत्रिका में आसाराम की तारीफ करते हुए लिखा है कि मीडिया को आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है। जिस तरह से मीडिया ने आसाराम मामले को हवा दी है, वह गलत होकर मानदंड के विरूद्ध है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending