Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुंबई में प्रियंका-निक ने की पूजा, देखें UNSEEN PHOTOS

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में स्टार्स की शादी की चर्चा है। बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास शादी से पहले पूजा में व्यस्त रहे। मुंबई में प्रियंका के घर पर एक खास पूजा हुई जिसकी फटोज़ सामने आई हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस पूजा के बाद दोनों घर से बाहर आए जहां पर उनकी कुछ खूबसूरत फोटोज़ सामने आई हैं। बता दें, पूजा के बाद ये क्यूट कपल काफी खुश नजर आएं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

खास बात यह है कि, जहां प्रियंका भी ट्रेडिशनल ड्रेसअप में दिखी। वहीं निक भारतीय पारंपरिक लिबास में नजर आए। जोधपुर में 29 नवंबर से विभिन्न रस्मों से जुड़े आयोजन के शुरू होने की खबर है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इस अवसर पर प्रियंका की मां कुछ इस अंदाज में नजर आई। जानकारी के मुताबिक – दोनों जल्द जोधपुर के लिए रवाना होंगे। प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर में होगी।

SEE PHOTOS : 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending