Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अगले महीने टोक्यो में पीएम मोदी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाक़ात, जानिए प्लान

Published

on

Loading

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने जापान की राजधानी टोक्यो में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

बाइडेन की दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा 20 से 24 मई के लिए निर्धारित की गई है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बुधवार को यहां कहा, “यह यात्रा स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बाइडेन-हैरिस प्रशासन की ठोस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगी।” बाइडेन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा, “नेता हमारे महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, आर्थिक संबंधों को बढ़ाने और व्यावहारिक परिणाम देने के लिए हमारे घनिष्ठ सहयोग का विस्तार करने के अवसरों पर चर्चा करेंगे। टोक्यो में, राष्ट्रपति बाइडेन ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के क्वाड ग्रुपिंग के नेताओं से भी मिलेंगे।” साकी ने कहा, “हम इस यात्रा के बारे में जल्द ही और जानकारी साझा करने की उम्मीद करते हैं।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending