Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है पाकिस्तान: Joe Biden

Published

on

Joe Biden

Loading

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने पाकिस्तान को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी मदद के परमाणु हथियार मौजूद हैं। Joe Biden ने ये टिप्पणी लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम के दौरान की।

यह भी पढ़ें

अमेरिका के North Carolina में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत

सीएम योगी ने फ्लीट रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता, महिला को भेजवाया अस्पताल

दरअसल, जो बाइडन चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चीन और रूस दोनों को फटकार लगाई।

व्हाइट हाउस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यक्रम में बाइडन ने कहा कि जिनपिंग एक ऐसा शख्स है, जिसे लगता है कि उनके पास बहुत सारी समस्याएं हैं। हम इसे कैसे संभाल सकते हैं? रूस में जो हो रहा है उससे हम कैसे निपटेंगे? मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान है।

शहबाज सरकार के लिए झटका

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पाकिस्तान पर ये टिप्पणी अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए एक झटके के रूप में देखा जा सकता है। बाइडन की ये टिप्पणी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति जारी होने के दो दिन बाद आई हैं। 48 पन्नों के इस दस्तावेज में पाकिस्तान का जिक्र नहीं है।

बाइडन प्रशासन ने उठाया है ये कदम

बता दें कि बुधवार को बाइडन प्रशासन ने चीन और रूस द्वारा अमेरिका के लिए खतरे को रेखांकित करते हुए कांग्रेस द्वारा अनिवार्य प्रमुख नीति दस्तावेज जारी किया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में कहा गया है कि चीन और रूस जिन्होंने इस साल की शुरुआत में नो-लिमिट पार्टनरशिप की घोषणा की थी, वे एक-दूसरे के साथ तेजी से जुड़े हैं। हालांकि, उनके सामने जो चुनौतियां हैं, वे बिलकुल अलग हैं।

Joe Biden, US president Joe Biden, Joe Biden news, Joe Biden latest news,

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending