Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OMG! अनिल कपूर ने विधु विनोद को भरी हामी, बेटी सोनम के साथ ये फिल्म करने को हो गए तैयार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बॉलीवुड में बाप बेटी की जोड़ियों में सबसे मशहूर जोड़ी अनिल कपूर और सोनम कपूर जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल, अनिल और सोनम ने विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के लिए हामी भर दी है।

इस फिल्म का नाम मशहूर गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के नाम पर ही रखा गया है। विधु विनोद ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा हमारे लिए एक बड़ा प्रोजक्ट है और ये बेहद अच्छी बात है कि अनिल इस फिल्म में हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। असल में सोनम और अनिल दोनों ही इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।”

इससे पहले अनिल ने आखिरी बार साल 1994 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला और जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे।

वही इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोईराला, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना भी नजर आने वाली हैं।

 

मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम बनीं मां, बेटे को दिया ये अनोखा नाम

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। यामी ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस भी लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है, उस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। साथ ही पोस्ट में भी यामी ने एक नोट लिखा है और अपने बच्चे का नाम रिवील किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पीछे भगवान अपनी बाहों में एक बच्चे को लिए हैं। इस फोटो पर लिखा है कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे बेटे का जन्म हो गया है, जिसका नाम ‘VEDAVID’ है।

यामी गौतम ने आगे लिखा, “हम सूर्या हॉस्पिटल के शानदार डॉक्टर्स और स्टाफ के दिल से आभारी हैं। खासतौर पर डॉ. भूपेन्द्र अवस्थी और डॉ. रंजना धनु के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहते हैं, जिनकी वजह से ये खास दिन हमारी जिंदगी में आ सका।”अब फैंस इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि बहुत-बहुत सारा प्यार। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बहुत शुभकामनाएं। यूजर्स कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

Continue Reading

Trending