Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जैक एफरोन का ग्रिजली भालू से सामना

Published

on

Loading

लॉस एंजलिस, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| मोन्टाना में लंबी पैदल यात्रा के दौरान अभिनेता जैक एफरोन का सामना ग्रिजली भालू से हुआ।

इस दौरान उनके साथ उनके छोटे भाई डायलन भी मौजूद थे। एफरोन ने पीपुल डॉट कॉम को इस आमने सामने के बारे में बताया,भागने की कहीं जगह ही नहीं थी, ठीक है , यह एक भालू है। सब रुक गए। और हम सभी रुक कर खड़े हो गए।

उन्होंने कहा,हालांकि, भालू पीछे नहीं गया, और किसी ने चुपचाप फुसफुसाया लेकिन यह वह हमारी तरफ बढ़ रहा था। ऐसा लग रहा था जैसा कि हमारी तरफ दो कैंटर चलते हुए आ रहे हैं।

तभी अचानक भालू पीछे हटा और ‘कुछ पेड़ों के पीछे गायब हो गया’।

उन्होंने कहा,यह यात्रा का सबसे डरावना हिस्सा था। लेकिन एक भालू को इतने पास से देखना कफी रोमांचक था। वह हमसे 15 से 20 कदम की दूरी पर होगा। वह हमारी तरफ आगे बढ़ रहा था।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending