Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भावुक ओबामा ने बंदूक हिंसा से निपटने के लिए उपायों की घोषणा की

Published

on

Loading

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को देश में बेलगाम होती जा रही बंदूक हिंसा से निपटने के लिए कई कार्यकारी उपायों की घोषणा की। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आए। उन्हें आंसू पोंछते भी देखा गया।

इसमें बंदूक खरीदने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच पर जोर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हथियार बेचने वाले के लिए लाइसेंस आवश्यक है। साथ ही उसे खरीददार की पृष्ठभूमि की जांच करनी चाहिए, अन्यथा उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा होगा।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में हथियार नियंत्रण कार्यकर्ताओं और बंदूक हिंसा के पीड़ित परिवारों की मौजूदगी में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उनका प्रशासन खरीददारों की पृष्ठभूमि की जांच और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त लोगों की भर्ती करेगा। साथ ही 200 अतिरिक्त एजेंट और जांचकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी, जिससे बंदूक सुरक्षा कानून का ‘स्मार्ट व प्रभावी’ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

ओबामा ने कहा कि अमेरिका में हर साल बंदूक हिंसा में 30,000 से अधिक अमेरिकियों की जान चली जाती है। अमेरिका दुनिया में एकमात्र देश है, जहां बंदूक हिंसा की घटनाएं आम हो चुकी हैं।

ओबामा सैंडी हूक इलेमेंट्री स्कूल में वर्ष 2012 में हुई गोलीबारी की घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उन्हें आंसू पोंछते देखा गया। उन्होंने नम आंखों के साथ कहा, “मैं जब भी उन बच्चों के बारे में सोचता हूं तो आपे से बाहर हो जाता हूं।”

इस घटना में स्कूल के छह कर्मचारियों और 20 बच्चों की मौत हो गई थी।

ओबामा लंबे समय से हथियार नियंत्रण के लिए कड़े कानून पर जोर देते रहे हैं। लेकिन इस मामले में उन्हें कांग्रेस से समर्थन नहीं मिला। राष्ट्रपति ने ‘गन लॉबी’ को सीधे तौर पर चुनौती देते हुए कहा कि उन्होंने भले ही कांग्रेस को फिलहाल ‘बंधक’ बना लिया हो, पर अमेरिका को बंधक नहीं बना सकते।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending