Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान में संघर्ष में अमेरिकी सैनिक की मौत

Published

on

अफगानिस्तान में संघर्ष, अमेरिकी सैनिक की मौत, अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत के मारजाह

Loading

वाशिंगटन| अफगानिस्तान में एक अमेरिकी सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई और दो अन्य सैनिक घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता पीटर कुक ने कहा कि घटना मंगलवार को अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत के मारजाह में हुई। इसमें अफगानिस्तान के भी कई सुरक्षाबल घायल हुए हैं। कुक ने कहा कि मदद के लिए दो मेदेवक हेलीकॉप्टरों को भेजा गया था। इनमें से एक हेलीकॉप्टर आग की चपेट में आने के बाद अपने अड्डे पर सकुशल लौट आया और दूसरा भी लौट आया, लेकिन उसके एक दीवार की चपेट में आने से रोटर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि आसपास की जगहों पर संघर्ष अब भी जारी है। अमेरिका-समर्थित सुरक्षाबल तालिबान को मारजाह से खदेड़ने के लिए कई सप्ताह से संघर्ष कर रहे हैं। कुक ने कहा, “हेलमंड एवं समस्त अफगानिस्तान में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।” उन्होंने कहा, “लेकिन हमें यकीन है कि अफगानिस्तान राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा बल देश को आतंकवादियों के खतरे से बचाने की दिशा में स्वयं को सक्षम बनाने में लगातार जुटे हुए हैं।”

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending