Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

नोएडा: फैशन शो में बड़ा हादसा, लोहे का भारी खंभा गिरने से मॉडल की मौत

Published

on

Loading

नोएडा। नोएडा के फिल्म सिटी में कल रविवार को फैशन शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शो शुरू होने से ठीक पहले स्टेज पर लगा लाइटिंग ट्रस (लोहे का जालनुमा खंभा) गिर गया। हादसे में 24 साल की मॉडल वंशिका चोपड़ा की मौत हो गई। इसकी चपेट में आने से एक युवक घायल भी हो गया।

जिस समय हादसा हुआ स्टूडियो परिसर में 30 से अधिक लोग थे। बताया जा रहा है कि शो शुरू होने के बाद हादसा हुआ होता तो बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे में युवती की हुई मौत के मामले में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने शो के ऑर्गेनाइजर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतका के भाई हर्ष चोपड़ा ने घटना के बाद थाने में शिकायत दी थी। हादसे के बाद से स्टूडियो मैनेजर, शो के आयोजन समेत लाइटिंग ट्रस लगाने वाले से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि फैशन शो में भाग लेने के लिए दिल्ली एनसीआर के अलावा अन्य जगहों से करीब 30 मॉडल्स के साथ अन्य लोग पहुंचे थे।

मॉडल वंशिका तैयारियों का जायजा ले रहीं थीं, इसी दौरान लाइटिंग ट्रस गिर गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। वंशिका के भाई हर्ष चोपड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन को फैशन शो में प्रमोटर की भूमिका के लिए बुलाया गया था। आयोजकों की लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ है जिसमें उनकी बहन की जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वंशिका ग्रेनो वेस्ट की दिव्यांश फ्लोरा सोसायटी में अपने परिवार के साथ किराये पर रहती थीं। सूचना मिलने पर सबसे पहले वंशिका के भाई अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शो ऑर्गेनाइजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में घर से मिले मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, कैश और गहने गायब

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद आज डबल मर्डर से दहल गया। यहां लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के गुलाब वाटिका कालोनी के एक घर से मां-बेटे की लाशें मिली हैं, जो बेड पर खून से सनी हालत में पड़ी थीं। वहीं जांच में पता चला कि घर में रखने गहने और कैश गायब हैं। यशोदा के पति हरि नारायण की 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। बेटा बिजेंदर दिव्यांग था।

घटना मकान की दूसरी मंजिल पर हुई है। बाकी परिवार तीसरी मंजिल पर सो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक यशोदा देवी पत्नी हरि नारायण, परिवार के साथ रहती थीं।

यशोदा के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। यशोदा का बेटा बिजेंदर दिव्यांग था। मकान की तीसरी मंजिल पर बिजेंद्र का भाई धर्मेंद्र अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। सुबह यशोदा और उसके बेटे बिजेंद्र का शव कमरे में बेड के ऊपर मिला।

दोनों लहूलूहान पड़े थे। धर्मेंद्र के बच्चे जब नीचे आए तो उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। परिवार का आरोप है कि हत्यारे घर में घुसे और यशोदा और बिजेंद्र की हत्या कर दी।

Continue Reading

Trending