Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा- पीएम मोदी को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही भाजपा

Published

on

Akhilesh Yadav said

Loading

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी।

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को छोड़कर सभी का टिकट काटने की बात कही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हो सकता है कि पीएम मोदी की भी सीट बदल दी जाए। पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में PDA (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) ही NDA को हराएगा। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बेरोजगारी और महंगाई कम नहीं कर पाई है। किसानों से किए गए उनके सभी वादे अधूरे हैं। भजापा ने अपने राज में किसानों को सबसे ज्यादा दु:खी किया है।

उन्होंने कहा कि PDA में 90 प्रतिशत वो लोग शामिल हैं जो कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, सपा द्वारा कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशियों की घोषणा करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending