Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

‘दादा’ अजित पवार बन सकते है महाराष्ट्र के CM: सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत

Published

on

Ajit Pawar Supriya Sule

Loading

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार की बेटी व हाल ही पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष बनाई गईं सांसद सुप्रिया सुले ने चचेरे भाई अजित पवार को लेकर चल रहे अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि अजित पवार पार्टी में प्रमुख स्थान नहीं मिलने से नाखुश हैं।

सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा संकेत

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र में अजित पवार के लिए एक बड़ी भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि अगर महाविकास अघाड़ी (MVA) को सबसे अधिक सीटें मिलीं, तो उनके चचेरे भाई और महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

सुले ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कौन कहता है कि अजीत पवार खुश नहीं हैं, क्या किसी ने उनसे पूछा है? रिपोर्ट हवा-हवाई बातें हैं। दादा (अजीत पवार) राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। उनका पद मुख्यमंत्री के समकक्ष होता है। भाजपा अजीत पवार को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।

वंशवाद के आरोप पर क्या कहा सुप्रिया सुले ने

NCP पर वंशवाद की राजनीति के आरोप पर सुप्रिया सुले ने कहा मैं स्वीकार करती हूं कि वंशवाद है। अपनी प्रतिभा और शरद पवार की बेटी होने पर मुझे बहुत गर्व है। मैं इससे क्यों भागूं? हम कामकाज पर बात क्यों नहीं कर सकते? हम वंशवाद की राजनीति के बारे में बात करते हैं। संसद में मेरा प्रदर्शन देखिए। संसद मेरे पिता द्वारा नहीं चलाई जाती है, लोकसभा में प्रदर्शन के आंकड़े बताते हैं कि मेरा कामकाज अच्छा है।

अजित पवार को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म

बता दें कि एनसीपी की 24वीं वर्षगांठ पर शनिवार को शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफ्फुल पटेल को पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इसके बाद, अजित पवार को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। कहा जाने लगा कि वह इस फैसले से नाखुश हैं, जबकि पवार ने इसका खंडन किया।

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending