Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अभी अभी : दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तूफान संग धूल भरी आंधियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज तूफान के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। जिस वजह से दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतराराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जाने वाले 10 हवाई जहाजों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। खराब मौसम की वजह से नोएडा द्वाराका लाइन पर मेट्रो 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जबरदस्त धूलभरी आंधिया चल रही हैं।

पर दिल्ली में सुबह तो गर्म थी

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह गर्म रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “यह इस सीजन की सबसे गर्म सुबह रही।”

अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अधिकारी ने कहा कि दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और धूलभरी आंधी चल सकती है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 60 फीसदी आद्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल में अगले 2 दिनों में और ज्यादा आंधी-तूफान की आशंका

मौसम विभाग ने रविवार को बताया, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों में और ज्यादा आंधी-तूफान आने की आशंका है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि कुल्लू, सिरमौर, चंबा, लाहौल एवं स्पीति और कन्नूर जिलों में यात्रा करने से बचने को लेकर एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है क्योंकि आगामी 24 घंटों मे बर्फबारी और बारिश होने की काफी संभावना है।

शिमला के मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार तक राज्य में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश आने व 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

किन्नौर जिले के कल्पा में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में पांच मिलीमीटर बारिश हुई।

हालांकि, शिमला में सिर्फ हल्की बारिश हुई, जबकि मनाली में 8.2 मिलीमीटर, धर्मशाला में 6.6 मिलीमीटर और पालमपुर में 12.9 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि कल्पा में सात डिग्री, धर्मशाला में 16.4 डिग्री, मनाली में 10 डिग्री और डलहौजी में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending