Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राज्यसभा पहुंचा नरसिंह का डोप टेस्ट मुद्दा

Published

on

राज्यसभा पहुंचा नरसिंह का डोप टेस्ट मुद्दा

Loading

राज्यसभा पहुंचा नरसिंह का डोप टेस्ट मुद्दानई दिल्ली| कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बुधवार को भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि नरसिंह किसी साजिश का शिकार हुए हैं।

तिवारी ने कहा, “किसी साजिश के कारण नरसिंह डोप टेस्ट में फेल हुए हैं। ऐसा सामने आया है कि किसी ने दाल में कुछ मिलाया था.. एक नियम ऐसा है, जिसके अनुसार, अगर खिलाड़ी को उसकी जानकारी के बिना प्रतिबंधित दवा दी जाती है और वह डोप टेस्ट में फेल होता है, तो उसे एक मौका दिया जाना चाहिए।”

उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा कि राज्यसभा के सदस्य ने एक ‘प्रासंगिक मुद्दा’ उठाया है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह मुद्दा काफी गंभीर है और वह कार्रवाई को लेकर संबंधित मंत्री तथा विभाग से कहेंगे।

नरसिंह ने डोप टेस्ट में फेल होने के पीछे उनके खाने में कुछ मिलाए जाने की बात कही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके खाने में मिलावट करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।

नरसिंह ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में यहां 74 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending