Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजीव गांधी जयंती: राहुल-प्रियंका ने किया पिता को याद, ट्वीट में लिखी यह भावुक बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी के 78वीं जयंती पर नई दिल्ली स्थित अनकी समाधि ‘वीर भूमि’ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ राबर्ट वाड्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, और सांसद केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,”पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूँ”।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ”हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।”

पूर्व पीएम की विरासत को याद करते हुए, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा, “हम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। ’21वीं सदी के भारत के वास्तुकार’ के रूप में सम्मानित, यह उनकी दूरदर्शिता के माध्यम से था जिसने भारत में आईटी और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत की।

पार्टी के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने राजीव गांधी के कार्यकाल की उपलब्धियाँ याद दिलाते हुए लिखा, राजीव गांधी ने सूचना क्रांति की बुनियाद रखी, जिसने भारत को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश कराया।

इसके साथ ही पंचायतों और नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया। 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार भी दिया। इसके अलावा हर जिले में नवोदय विद्यालय का एक नेटवर्क भी दिया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending