उत्तर प्रदेश
मुलायम सिंह की लाड़ली पोती ने किया सीएम योगी का राजतिलक, सामने आया वीडियो
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली प्रचंड जीत से हर कोई गदगद है। भाजपा की जीत के बाद प्रदेश में एक बार फिर भगवा लहराया है। योगी बाबा और भाजपा को मिली जीत के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की छोटी बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव बिष्ट अपनी प्यारी सी बेटी के साथ योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची।
मुलायम सिंह की पोती ने सीएम योगी का किया राजतिलक
सीएम आवास में पहुंचकर अपर्णा यादव और उनकी प्यारी सी बेटी ने योगी आदित्यनाथ के माथे पर राजतिलक किया। योगी आदित्यनाथ के माथे पर तिलक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो देख सभी योगी और अपर्णा की तरीफ कर रहे हैं। बता दें अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे की पत्नी हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने सपा से नाता तोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। अपर्णा यादव बिष्ट जब सपा में भी तभी भी सीएम योगी की तारीफ करती रहती थी अपर्णा सीएम योगी आदित्यनाथ को अपना बड़ा भाई मानती हैं। दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं।
#WATCH | Former CM Akhilesh Yadav's relative & BJP leader Aparna Yadav along with her daughter put on 'Tilak' on CM Yogi Adityanath's forehead* after party's victory in #UPElectionResult2022 pic.twitter.com/Iygsbzmf0Y
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
इस वीडियो में अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की नन्ही सी लाड़ली ने सीएम योगी के माथे पर तिलक लगाया। सीएम नन्ही गुड़िया को देख मुस्कुराते नज़र आये। अपर्णा भी भगवा रंग में रंगी नारंगी सूट में दिखीं। उनके हाथ में पूजा की थाली है और उनकी बिटिया ने सीएम के माथे पर जीत का राज तिलक लगाया।
उत्तर प्रदेश
देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव
देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
नेशनल2 days ago
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर