Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

ईद की पार्टी में दिखना है सबसे स्पेशल, तो ट्राई करें ये ड्रेस, कंफर्ट के साथ गर्मी में मिलेगा आराम

Published

on

Loading

ईद का त्योहार आने वाला है। ये त्यौहार इस बार 2 या 3 मई को पड़ेगी। इसके लिए जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही है। बाजारों में खूब रौनक देखी जा रही है और खाने पीने के सामान से लेकर लोग ईद के लिए अच्छे-अच्छे कपड़े भी खरीद रहे हैं। लेकिन इस बार गर्मी के चलते लोगों को बड़ा कंफ्यूजन हो रहा है कि ईद के दिन ऐसा क्या पहना जाए जो स्टाइलिश दिखने के साथ साथ कंफर्टेबल भी हो? तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे 5 ड्रेसिंग आईडियाज बताते हैं जो आप अपनी ईद की पार्टी में कैरी कर सकते हैं और यह आपको अलग दिखाने के साथ-साथ कंफर्ट का एहसास भी कराएंगे…

What to wear on Eid 2020 | Trending Eid Outfit Ideas 2020

कफ्तान

Embroidered Kaftaan – FUELTHESTORE

गर्मी के दिनों में कफ्तान काफी स्टाइलिश लगते हैं और यह काफी हवादार भी होते हैं। ऐसे में ईद के खास मौके पर आप कोई स्टाइलिश सा कफ्तान ट्राई कर सकते हैं। अगर आपको इसे थोड़ा हैवी लुक देना है तो आप शिफॉन के कपड़े पर गोल्डन या सिल्वर वर्क किया हुआ कफ्तान भी बनवा सकते हैं। इसके साथ पैंट्स काफी स्टाइलिश लगती हैं।

कॉटन शरारा कुर्ता

Latest cotton sharara/garara design in summer🌞 beautiful sharara &garara  suit ideas for girls 💕 - YouTube

शरारा और गरारा का ट्रेंड सबसे पहले मुस्लिम लड़कियों में ही आया था और आजकल यह फिर से काफी ट्रेंड में है। लेकिन अमूमन शरारा या गरारा काफी हैवी होता है जिस पर हैवी काम किया होता है। इसके साथ शॉर्ट कुर्ती पहनी जाती है। लेकिन इस बार गर्मी में आप कॉटन का शरारा और कुर्ता पहन सकते हैं। इसमें बाग प्रिंट काफी इन में है, जो गर्मी में काफी आरामदायक होता है। ऐसे में आप कॉटन शरारा कुर्ता इस बार ईद पर ट्राई कर सकते हैं।

धोती और अनारकली

Buy Surbhi Gupta Embroidered Anarkali And Dhoti Pant Set Online | Aza  Fashions

ईद पर अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं, तो धोती के साथ शॉर्ट अनारकली कुर्ता ट्राई कर सकते हैं। यह काफी स्टाइलिश लगता है और करीना कपूर, गौहर खान से लेकर कई सारी बॉलीवुड हीरोइन भी इस तरह की ड्रेसिंग स्टाइल को फॉलो कर चुकी है।

लखनवी कुर्ता विद प्लाजो पैंट

How to Style Chickankari Kurtis With Palazzo pant - chikankari Embroidery  Kurtis - YouTube

लखनवी कुर्ता गर्मियों के मौसम में बेहद कंफर्टेबल होता है और ये काफी रॉयल लुक भी देता है। ऐसे में ईद के मौके पर आप शिफॉन या कॉटन कपड़े पर लखनवी वर्क किया हुआ कुर्ता प्लाजो पैंट के साथ पहन सकते हैं। इसके साथ जंग ज्वेलरी पेयर करने पर यह काफी स्टाइलिश लगती है।

स्कर्ट विद क्रॉप टॉप

Ethnic Long Skirt With Crop Top | Latest Long skirt Designs 2020 Party Wear  / Long Skirts Simple - YouTube

अगर आप ईद पर हैवी गरारा नहीं पहनना चाहते हैं तो आप कोई फ्लोरल प्रिंट की स्कर्ट कैरी कर सकते हैं। इसके साथ कोई भी प्लेन क्रॉप टॉप पहनकर आप एक इंडो वेस्टर्न लुक ईद पर अपना सकते हैं। यह देखने में काफी स्टाइलिश लगता है और बेहद ही कंफर्टेबल भी होता है।

आध्यात्म

आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आज पूरे देश में रामनवमी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। जो विष्णु का सातवां अवतार थे। रामनवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। आइये जानते हैं इसके पीछे की पौराणिक कहानी।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान राम ने भी मां दुर्गा की पूजा की थी, जिससे कि उन्हें युद्ध के समय विजय मिली थी। साथ ही माना जाता है इस दिन गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना का आरंभ किया। राम नवमी का व्रत जो भी करता है वह व्यक्ति पापों से मुक्त होता है और साथ ही उसे शुभ फल प्रदान होता है

रामनवमी का इतिहास-

महाकाव्य रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी। कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी। शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी राजा दशरथ के घर किसी बालक की किलकारी नहीं गूंजी थी। इसके उपचार के लिए ऋषि वशिष्ट ने राजा दशरथ से पुत्र प्राप्ति के लिए कमेश्टी यज्ञ कराने के लिए कहा। जिसे सुनकर दशरथ खुश हो गए और उन्होंने महर्षि रुशया शरुंगा से यज्ञ करने की विन्नती की। महर्षि ने दशरथ की विन्नती स्वीकार कर ली। यज्ञ के दौरान महर्षि ने तीनों रानियों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए खीर दी। इसके कुछ दिनों बाद ही तीनों रानियां गर्भवती हो गईं।

नौ माह बाद चैत्र मास में राजा दशरथ की बड़ी रानी कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया, कैकयी ने भरत को और सुमित्रा ने दो जुड़वा बच्चे लक्ष्मण और शत्रुघन को जन्म दिया। भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में धरती पर जन्म इसलिए लिया ताकि वे दुष्ट प्राणियों का नरसंहार कर सके।

Continue Reading

Trending