Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीएम मोदी के नाम पर बेंगलुरु में बनाई गई मस्जिद? सच जानें यहां…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर मस्जिद की है। फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस मस्जिद का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ‘मोदी मस्जिद’ रखा गया है।

फेसबुक पर इन दिनों मस्जिद के बाहर की तस्वीर शेयर की जा रही है जहां अंग्रेजी और उर्दू में “मोदी मस्जिद” लिखा दिख रहा है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया हैः “बेंगलुरु के शिवाजी नगर में कई दशकों से बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं। अब यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मस्जिद बनाई गई है। मोदी है तो मुमकिन है।”

Shivaji Nagar in Bangalore has been a Muslim dominated area for decades..We now have a masjid opened there in the name of Narendra Modi ji..Modi hai tho mumkin hai ???

Durga Menon ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶುಕ್ರವಾರ, ಮೇ 31, 2019

हमने जब इस मस्जिद की पड़ताल की पाया कि किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। मस्जिद का नाम पीएम मोदी के नाम पर नहीं रखा गया है।

इंटरनेट पर जब हमने “मोदी मस्जिद” के बारे में और जानने की कोशिश की तो हमें एक वीडियो भी मिला। ये वीडियो मस्जिद पुनर्निमाण के बाद का है जिसे 4 जून को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में मोदी मस्जिद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अल्ताफ अहमद बता रहे हैं कि यह मस्जिद 170 साल पुरानी है, जिसका पुनर्निर्माण किया गया है।

इस मस्जिद के निर्माण के लिए उस समय बड़ी रकम देने वाले हजरत मोदी अब्दुल गफूर के नाम पर इसका नाम रखा गया था। हजरत को “मोदी” नाम ब्रिटिशर्स ने दिया था। हमारी पड़ताल में फेसबुक पर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलब साबित हुआ।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending