Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

यूपी में बच्ची को 10 रुपए का नोट दिखाकर दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक चार साल की मासूम बच्ची को 10 रुपए का नोट दिखाकर एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वारदात शुक्रवार की रात अलीगढ़ के जाकिर नगर इलाके में हुई। आरोपी महज 10 रुपये का नोट दिखाकर बच्ची को बहला फुसला कर एकांत स्थान पर ले गया और फिर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

लड़की को उसके परिवार के सदस्यों ने गंभीर हालत में पाया तो उन्हें बच्ची के हुए दुष्कर्म की जानकारी हुई। गंभीर हालत में बच्ची को शहर के दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस बारे में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो गई है। अभी वो फरार चल रहा है। लेकिन जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending