Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

इस खास मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं पीएम मोदी, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद ये बात साबित हो चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता भारत में और कोई नहीं है।

पीएम मोदी के लाखों प्रशंसक हैं जो हर समय उनके बारे में जानने की कोशिश में रहते हैं। आज हम आपको पीएम मोदी से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं जो आपको शायद ही पता होगी।

पीएम मोदी कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं इस बात को लोग हमेशा जानना चाहते हैं। आज हम इस सवाल का जवाब आपके लिए ढूंढ लाए हैं।

हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहने वाले पीएम मोदी एप्पल और एंड्रोएड के वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन्स का उपयोग करते हैं।

ऐसा वो सुरक्षा कारणों से करते हैं। पीएम मोदी को 2018 में चीन और दुबई की आधिकारिक यात्रा के दौरान आईफोन 6 सीरीज का फोन उपयोग करते हुए देखा गया था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending