Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गर्मियों में वेट लॉस के लिए फायदेमंद है पुदीना, यूं करें इस्तेमाल

Published

on

Loading

गर्मियों के दिनों में ज्यादातर घरों में पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। लोग गर्मियों में पुदीने को कई तरह की रेसिपी और ड्रिंक्स में इस्तेमाल करते हैं। पुदीना न सिर्फ उस डिश का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही पुदीने के सेवन से पेट से जुड़ी परेशानियां भी दूर रहती हैं। गर्मी के दिनों में पुदीने का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है।

Say Bye-Bye To Pimples With These 10 Pudina Face Packs | Be Beautiful India

इससे चटनी, रायता, जूस, डिटॉक्स वॉटर बनाया जाता है। पुदीने की पत्तियों में आयरन, पोटैशियम, मैंग्नीज, विटामिन ए, विटामिन सी, और बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। पुदीने की पत्तियां वजन को कम करने में मदद करती हैं। गर्मियों में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में पुदीने की पत्तियों को शामिल करना पसंद करते हैं और वजन को कंट्रोल में रखते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पुदीने से कैसे वजन को कम किया जा सकता है।

Benefits of mint leaves for weight loss - Legit.ng

डिटॉक्स वॉटर

Pin on Drinks

पुदीने की पत्तियों से आप पुदीना डिटॉक्स वॉटर तैयार कर कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में ये शरीर की गंदगी को निकालने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियां, सेब, अनार और नींबू को एक साथ डालकर अच्छे से जूस तैयार करना होगा। फिर इसे छानकर इसका सेवन कर लें। इससे शरीर डिटॉक्सीफाई होगा और वजन को कंट्रोल में रखने में मदद मिलेगी।

पुदीना मोइतो

Mint Mojito Mocktail by shwetainthekitchen | Quick & Easy Recipe | The  Feedfeed

पुदीना और नींबू का पानी पीने से गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसे पुदीना मोइतो कहते हैं। इसे ड्रिंक को पीने से वजन को भी कम किया जा सकता है। गर्मियों में पुदाना मोइतो पीने से पेट की समस्याएं नहीं होती हैं। इसे बनाने के लिए पुदीने की फ्रेश पत्तियां, नींबू और काले नमक की जरूरत होती है। इस ड्रिंक के सेवन से तेजी से वजन को कम किया जा सकता है।

पुदीना रायता

Pudina Raita Recipe : पुदीने की पत्तियों से बनाएं स्वादिष्ट रायता, जाने  रेसेपी | Pudina Raita Recipe: Make delicious raita with mint leaves, know  the recipe

गर्मियों के दिनों में दही या दही से बनी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। दही का सेवन करने से पेट की परेशानियां नहीं होती हैं और शरीर भी ठंडा रहता है। दही सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। ऐसे में गर्मियों में दही में पुदीने को मिक्स करके इसका रायता बनाया जा सकता है। पुदीने का रायता पीने से हीट स्ट्रोक और लू से बचा जा सकता है। पुदीने की पत्तियों से बने रायते का सेवन करने से वजन को कंट्रोल में रखना भी आसान होता है।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending