Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चांद की यात्रा पर जाएगा ये अरबपति, 6 आर्टिस्ट के साथ करेगा ये काम

Published

on

चांद

Loading

नई दिल्ली। साल 1969 में अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा भेजे गए चांद्रयान से मानव ने पहली बार चांद पर कदम रखकर इतिहास रच दिया था। लेकिन इतने सालों बाद चांद पर अब पर्यटन भी संभव होने वाला है।

जाने-माने बिजनेसमैन एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने चांद पर ले जाने के लिए अपने पहले सैलानी के नाम की घोषणा कर दी है। 42 साल के जापानी अरबपति और व्यापारी युसाकु मायेज़ावा चांद पर जाने वाले दुनिया के पहले ‘प्राइवेट पैसेंजर’ होंगे।

युसाकु जापान के बिज़नेसमैन हैं। पिछले साल यह व्यक्ति उस समय सुर्ख़ियों में आया था, जब उसने न्यूयॉर्क में आर्टिस्ट जीन मिशेल बास्केट की पेंटिंग को 110.5 मिलियन डॉलर में खरीदी थी।

चांद की यात्रा के दौरान युसाकु अपने साथ दुनिया के 6 आर्टिस्ट्स को इसलिए साथ लेकर जाएंगे ताकि वह जब धरती पर वापस आएं तो चित्रों के जरिए सबको बता सकें।

जानकारी के मुताबिक युसाकु चांद पर उतरेंगे नहीं बल्कि वह चांद की यात्रा करेंगे। यानी बिग फैलक़ॉन रॉकेट के ज़रिए वह अंतरिक्ष में जाएंगे और फिर धरती पर वापस आ जाएंगे। युसाकु ने कहा, “ये चित्रकारियां हर शख्स के भीतर छिपे ड्रीमर को जगाने का काम करेगी।”

बता दें कि एलन मस्क सिलिकन वैली के एक जाने-माने बिज़नेसमैन हैं। वह इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के फाउंडर हैं।

उन्होंने वर्ष 2002 में एरोस्पेस की कंपनी स्पेक्सएक्स शुरू की थी और साल 2017 में कंपनी द्वारा डिज़ाइन किए गए रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजा था।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending