Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक चांद का कमाल देखिए ईद में करीब 1.6 अरब लोगों के चेहरों पर आई खुशी

Published

on

Loading

दुनियाभर में रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने के बाद मुस्लिम परिवारों ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई। शुक्रवार सुबह नमाज अदा करने के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े जोर शोर के साथ मनाया गया। ईद का त्योहार हर देश में नए चांद का दीदार करने के साथ शुरू होता है और अगले तीन दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है।

यह महत्वपूर्ण मुस्लिम पर्व है, जिसपर सार्वजनिक अवकाश रहता है। बिरादरी के लोग नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर प्रेम व भाईचारा बनाने रखने की शपथ लेते हैं। वे एक-दूसरे को ईद का उपहार देते हैं।

सऊदी अरब के मक्का स्थित विशाल मस्जिद और मदीना की मस्जिद-ए-नबवी में भारी तादाद में लोगों ने धर्मसभा में शिरकत की। लेबनान के लोगों ने बेरुत स्थित मोहम्मद अल-अमीन मस्जिद में नमाज अदा की। संयुक्त अरब अमीरात के नमाजियों ने सुबह की नमाज अदा करने के साथ त्योहार का आगाज किया।

पाकिस्तान में खबर-पख्तूनख्वा इलाके में ईद मनाई गई, जबकि देश के अन्य भागों में शनिवार को ईद मनाई जाएगी, क्योंकि वहां शुक्रवार को चांद नहीं दिखा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है, जिसे मानने वालों की आबादी 1.6 अरब मानी जाती है।

दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया में 20 करोड़ से ज्यादा मुसलमानों ने ईद मनाई। जकार्ता से 40 किलोमीटर दूर बोगो स्थित बोटेनिकल गार्डन में कई मंत्रियों, सुरक्षा बल के प्रमुखों और हजारों लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया।

मलेशिया, सिंगापुर, ब्रूनेई, थाईलैंड, कंबोडिया और म्यांमार में भी ईद का अवकाश रहा। फिलीपींस, यमन, नीदरलैंड और अफगानिस्तान में भी लोगों ने ईद मनाई। (इनपुट आईएएनएस)

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending