Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फ्लॉप एक्ट्रेसेस ने अरबपतियों से कर ली है शादी, मज़े से काट रही हैं ज़िन्दगी.. आप भी जानिये

Published

on

Loading

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज में ऐसे बहुत सारी एक्ट्रेसेस है, जो अपना जादू बॉलीवुड पर नहीं चला पाई। और बॉलीवुड में बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी है। लेकिन उन एक्ट्रेसेस ने अरबपतियों से शादी कर ली। और अब अपनी ज़िंदगी मज़े से जी रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है-

सेलिना जेटली – सेलिना जेटली ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं। लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद सेलिना ने ऑस्ट्रेलियन अरबपति पीटर हग से 23 जुलाई साल 2011 से शादी की थी। आपको बता दे की, पीटर हग सिंगापुर और दुबई में कई होटलों के मालिक हैं।

अमृता अरोड़ा – अमृता भी एक समय बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा रही हैं। फिर भी बॉलीवुड में वह सफल नही रही थी। जिसके बाद 4 मार्च साल 2009 के दिन भारतीय मूल के बिजनेसमैन शकील लडक से शादी की थी। शकील भी भारत में कई कंट्रक्शन कम्पनीज के अकेले मालकिन हैं।

 

आइशा टाकिया – आज भी आइशा के लाखों दीवाने हैं। लेकिन, कहा जाता हैं की फेस सर्जरी के बाद आइशा ने खुद को बदल डाला हैं। फ़िल्मी दुनिया से दूर आइशा ने 1 मार्च साल 2009 के दिन भारत के अरबपति फरहान आज़मी से शादी की थी। फरहान भारत में कई होटलों और रेस्टोरेंट के मालिक हैं।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending