Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जम्मू में 3-4 दिनों तक रहेगी सर्दी, कोहरे की मार

Published

on

Loading

cold--621x414जम्मू/श्रीनगर| जम्मू में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी कोहरा रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक कोहरे का असर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने  बताया कि जम्मू शहर में अगले तीन-चार दिनों तक कोहरा व सर्द मौसम बना रहेगा। तीन-चार दिन के बाद मौसम में सुधार आना शुरू होगा। अधिकारी ने कहा कि जम्मू शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र के कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री, बटोत में 1.5 डिग्री, बनिहाल में 6.8 डिग्री व उधमपुर में 1.7 सेल्सियस दर्ज किया गया। भदरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”कश्मीर घाटी स्थित श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री व गुलमार्ग में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम सर्द और शुष्क रहने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending